हज़ारों मौतें ऑक्सीजन की कमी से हुईं और सरकार कहती है कोई नहीं मरा- शर्मनाक

हज़ारों मौतें ऑक्सीजन की कमी से हुईं और सरकार कहती है कोई नहीं मरा- शर्मनाक
*कांग्रेस प्रवक्ता बोले-झूठ बोलने में अब्बल है भाजपा सरकार*
            धर्मशाला, 21  जुलाई (विजयेन्दर  शर्मा)। करोना संकटकाल में ऑक्सीजन की कमी से हज़ारों लोगों ने जान गंवा दी।दूसरी लहर में देश ने देखा कि किस तरह लोग तड़प तड़प कर मर रहे थे।अस्पतालों के बाहर लाशें पड़ी थीं लेकिन संसद में भाजपा सरकार का कहना है कि देश में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई।यह भाजपा सरकार का सबसे बड़ा झूठ है।
यह प्रतिक्रिया हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज दी।उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऑक्सीजन की कमी से अपनों को खोया है यह उन लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम भाजपा सरकार कर रही है।जिस तरह से करोना काल में सरकार जनसाधारण के प्रति असंवेदनशील बनी रही उसी तरह अब भी असंवेदनशीलता का परिचय दे रही है।भाजपा के इस झूठ की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।भाजपा सरकार को देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता से झूठ बोलने में भाजपा का यह पहला वाक्य नहीं है।भाजपा ने नोटबन्दी पर भी देश को गुमराह किया।छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर झूठ बोल।पुलवामा हमले बारे झूठ बोला।देश की परिसम्पत्तियों को बेचने की खातिर झूठ बोला।भाजपा सरकार ने अपने सात साल के कार्यकाल में कदम कदम पर देश के साथ झूठ-फरेब किया।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा अब जनता के बीच बेनकाब हो चुकी है।आने वाले समय में देश की जनता भाजपा के झूठ-फरेब का करारा जबाब देगी।उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनभावनाओं को भड़का कर भाजपा सत्ता प्राप्त करती आ रही है अब भाजपा के इन हथकंडों का भांडा फूट चुका है।देश में भाजपा की जनविरोधी,देशविरोधी नीतियों के खिलाफ जनाक्रोश है जिसके चलते अब भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने